दीवाली पर निबंध (Diwali par Nibandh in Hindi) दीपावली पर लेख हिंदी में

Diwali par Nibandh in Hindi: दीवाली को दीपावली भी कहते हैं। हिन्दुओं के सभी पर्वोें में दीपावली का महत्व व लोकप्रियता सबसे अधिक है। यह पर्व कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है।

दीपावली तीन दिनों का त्यौहार होता है। पहला दिन धनतेरस, दूसरे दिन छोटी दीवावली और तीसरे दिन को बड़ी दीपावली के रूप में मनाया जाता है।

दीपावली के अवसर पर मोमबत्तियों, मिट्ठी के दीया में घी या तेल रख कर जलाया जाता है। अमावस्या के काले और गहरी रात को इतने दीपक जलाया जाता है कि चारों दिशा में रोशनी और प्रकाश फैल जाती है। इतनी रोशनी हर तरफ होती है कि धरती उस दिन आकाश के तारों की तरह चमकती है।

भारत में प्रत्येक पर्व किसी ना किसी महत्वपूर्ण घटना से जुड़ा होता है। दीपावली पर्व के साथ भी कई धार्मिक एवं ऐतिहासिक घटनाएं जुड़ी है।

एक पौराणिक कथा के अनुसार कहा जाता है। इसी दिन भगवान राम चौदह साल का वनवास की समाप्ति कर अपने घर अयोध्या अपने भाई लक्षमण और पत्नी सीता के साथ वापस आए थे।

इसी प्रसन्नता में सभी नगरवासियों ने उनके स्वागत के लिए अपने-अपने घरों के बाहर दीप और फूलों की मालाएं, रंगों तथा फूलों की सुंदर-सुदंर आकृति अपने घर के आंगन तथा घर के बाहर दरवाजे पर बनाकर सजाई थी।

आधुनिक युग में भावनाओं से भरपूर यह पर्व बड़े उल्लास से मनाया जाता है। कार्तिक अमावस्या की रात्रि पूर्णिमा की रात में परिवर्तित हो जाती है। लोग दीपावली पर्व से काफी पहले से अपने-अपने घरों की सफाई में लग जाते है।

लोगों का मानना ऐसा भी है, जिनका घर साफ होता है माता लक्ष्मी वही विराजमान होती है। इसी सोच के कारण सभी अपने घरों की रंगराई, पुताई भी दिपावली से पहले करवा लेते है।

दीपावली के दिन घरों, दूकानों में खूब सजावट की जाती है। और लोग दुकानों एवं घरों में लक्ष्मी एवं गणेश जी की पूजा करते हैं।
इस दिन बाजारों में खूब चहल-पहल होती है। मिठाई, पटाखों, बरतनों, कपड़ों आदि की दूकानों में खूब सजी होती है। दीपावली के अवसर पर बाजार में तरह-तरह की स्वादिस्ट मिठाइयां मिलती है।

बच्चें इस दिन खुब पटाखें जलाते है और आपस में मिठाइयां तथा गिफ्ट का आदान प्रदान भी किया जाता है। आपने इस बार दीपावली कैसे मनाया कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें-

Spread the love

हम लाते हैं मजदूरों से जुड़ी खबर और अहम जानकारियां? - WorkerVoice.in 

Leave a Comment

error: Content is protected !!