Motivational Short Story in Hindi | मोटिवेशनल शार्ट स्टोरी इन हिंदी

Motivational Short Story in Hindi | मोटिवेशनल शार्ट स्टोरी इन हिंदी | अपने कम्फर्ट ज़ोन को छोड़ना इतना मुश्किल क्यों है- एक बार की बात है, एक किसान को अपने खेत में एक घायल बाज़ का बच्चा मिलता है। दयालु किसान उसे अपने घर ले आता है।

उसके घावों की मरहमपट्टी कर के वह उसे अपनी मुर्गियों के बाड़े में छोड़ देता है।

आश्चर्यजनक रूप से कुछ ही समय में वह छोटा बाज़ मुर्गियों की तरह बोलना और फुदकना सिख जाता है। उन्ही की तरह पानी पीता, दाना चुगता और धुल में मुँह मारता फिरता।

इस तरह काफी वक़्त बीत गया। एक दिन किसान का मित्र उससे मिलने आया और जब उसने बाज़ को मुर्गियों के साथ रहते देखा तो किसान से इस बारे में पूछा। किसान ने सारी कहानी उसे बताई।

मित्र को उस शानदार पक्षी के लिए बहुत दया आयी, जिसे प्रकृति ने बादलों के भी ऊपर उड़ने के लिए बनाया है, एक शक्तिशाली पक्षी इस तरह धुल में मुँह मारते हुए फुदक रहा है।

किसान के मित्र ने बाज़ को उठाया और उसे उड़ान भरने के लिए हवा में उछाल दिया। बेचारा पक्षी कभी उड़ा ही नहीं था, धड़ाम से ज़मीन पर आ गिरा।

अब वह उस बाज़ को लेकर खलिहान की चोटी पर चढ़ा और उसे उड़ने के लिए फिर हवा में उछाला। भ्रमित पक्षी ने आधे-अधूरे मन से अपने पंख फड़फड़ाये पर उड़ नहीं पाया। वह नीचे पड़े घास के ढ़ेर पे आ गिरा। कुछ देर अपने आपको सामान्य करने के बाद वह फिर मुर्गियों की तरह धुल में मुँह मारने लगा।

अगले दिन वह बाज़ को लेकर एक पहाड़ की ऊँची चोटी पर गया । उसने बाज की आँखों में देखा और चिल्लाया, “तुम समझते क्यों नहीं? तुम मुर्गियों की तरह रहने के लिए नहीं बने थे! तुम आकाश में उड़ने के लिए बने हो, धुल में पड़े रहने के लिए नहीं ”

उसने सुनिश्चित किया कि बाज़ सूरज की तेज रोशनी का सामना कर रहा था। फिर उसने शक्तिशाली पक्षी को आकाश में आज़ाद कर दिया, और इस बार बाज ने अपने पंख खोले, सूरज को देखा, घाटी से उठते हुई तेज़ हवा का सहारा लिया, और क्षितिज के पार स्वर्ग के बादलों में गायब हो गया।

हम भी उसी बाज़ की तरह हैं, हमें अपनी क्षमताओं का एहसास ही नहीं है।

क्यों हम कम्फर्ट जोन से बाहर नहीं निकल पाते?

क्योंकि अक्सर हमे पता ही नहीं होता की हमारा कम्फर्ट जोन क्या है। हनुमान जी की तरह हमे अपनी छुपी हुई शक्तियों की अनुभूति ही नहीं है, जब तक कोई जामवंत हमें उनकी याद न दिला दे।

यह भी पढ़ें-

  1. Short Stories for Kids in Hindi | शॉर्ट स्टोरी फॉर किड्स इन हिंदी
  2. Sindbad Jahazi ki Kahani in Hindi | सिंदबाद जहाजी की कहानी
  3. Jungle ki Kahani Baccho ke Liye | बच्चों के लिए जंगल की कहानी
  4. Manohar Kahaniya in Hindi | मनोहर कहानियां इन हिंदी pdf
  5. Story Hindi Mein Bacchon ke liye | बच्चों के लिए हिंदी में कहानी
Spread the love

हम लाते हैं मजदूरों से जुड़ी खबर और अहम जानकारियां? - WorkerVoice.in 

Leave a Comment

error: Content is protected !!