Bacchon Ki Kahani | बच्चों की कहानी | मां का प्यार

Bacchon Ki Kahani | बच्चों की कहानी | मां का प्यार : किसी जमाने में एक समंदर के तट पर मछुआरों की एक बस्ती थी। इन मछुआरों की बस्ती में एक परिवार बहुत ही गरीब था।

इसी परिवार में एक इकलौता बेटा था। जिसका नाम कुंदन था। वह इकलौता था इसलिए उसे जरूरत से ज्यादा प्यार मिलता। वह शरारतें करता लेकिन उसे कभी डांट नहीं पड़ती। नतीजा यह हुआ कि वह जिद्दी, बददिमाग और बतमीज हो गया।

कुंदन धीरे-धीरे बड़ा हो गया, मगर जैसे-जैसे वह बड़ा होता गया उसकी शरारतें कम नहीं हुई, बल्कि उम्र के साथ शरारतें भी बढ़ती गई। आयें दिन उसकी शिकायतें माता-पिता को मिलती रहती।

एक दिन उस समंदर के तट पर एक नाव आकर लगती हैं। वह नाव के मालिक ने वहां के मछुआरों के लिए लंगर डालती है, और जब वह नाव वापस जाने के लिए रहती है तो उस जहाज के कैप्टन को कुछ नए कर्मचारी चाहिए होता है। वह मछुआरों से पूछता है क्या कोई जहाज पर काम करना चाहेगा?

कुंदन को जब यह बात मालूम होता है तो वह तुरंत जहाज पर नौकरी करने के लिए तैयार हो जाता है। वह सोचता है जहाज पर नौकरी करने से उसे भिन्न-भिन्न द्वीपों पर जाने का मौका मिलेगा और उसे अपनी गरीबी से भी छुटकारा मिल जाएगा।

कुंदन को जहाज पर नौकरी करने की बात सुनते ही उसके माता-पिता को दुःख तो होता है पर साथ ही उन्हें इस बात की खुशी भी होती है कि अब उन्हें अपने आस-पास की शिकायतों का सिलसिला भी थम जाएगा।

भींगे मन से भींगी आंखों से कुंदन के माता-पिता उसे विदा कर देते हैं। कुंदन तो जो गया तो फिर उसने मुंड़कर अपने माता-पिता की कोई खबर भी नहीं ली। साल पर साल बीतते गए। उसके पिता का निधन हो गया। मां की कमर झुक गई। मां के कपड़ों पर दर्जनों पैबंद लग गए।

वह अक्सर अपने बेटे या उसकी कोई खबर पाने के लिए रोजाना समुंदर के तट पर जाकर बैठ जाती। लोग उसे ऐसा देखते तो ताने देते मत राह देखों अपने नालायक बेटे का वह वापस नहीं आने वाले।

लेकिन कुंदन की मां राह देखना कैसे छोड़ देती, झूठी ही सही पर वह इसी उम्मीद के सहारे जी रही थी कि एक दिन उसका बेटा लौट आएगा।

कुंदन बददिमाग, जिद्दी जैसा भी था किस्मत का धनी था। जहाज पर एक अदना-सा कर्मचारी बन कर गया था पर कुछ ही समय में जहाज का कैप्टन बन जाता है, आज उसके पास खुद की कई जहाज और अत्यन धन, होता हैं। एक गरीब मछुआरें का बेटा खूबसूरत नौजवान और एक धनी आदमी बन जाता हैं।

एक दिन मछुआरों ने देखा कि समंदर की उठती-गिरती लहरों पर शानदार जहाजों का बेड़ा चला आ रहा है। जब पहला जहाज किनारे आकर लगा तो लोग उत्सुकता से जहाज के कर्मचारियों से सवाल-जवाब शुरू कर देते हैं। तभी एक मछुआरें की नजर जहाज के कैप्टन पर पड़ती है, वह कुदंन को पहचान जाता है, वह तुरंत उल्टे पांव कुंदन की मां को सुचना देने उसके झोपड़ी में जाता हैं।

कुंदन की मां जल्दी तेरा बेटा आ गया, कितना बड़ा आदमी बन कर आया हैं। मारे खुशी की उसके मां के आंखों में आंसू आ जाता हैं।
इतने सालों बाद इकलौते बेटे से मिलने भला खाली हाथ कैसे जाती?

उसने जल्दी से केले के पत्ते पर चावलों को रखा और उसमें नमक मिलाकर बांस की टोकरी में रखकर, जितना तेज चल सकती थी उतना तेज चलकर जहाज के पास पहुंची।

मालिक कुंदन ने अपनी मां को देखकर पहचान तो लिया पर वह अपनी अमीरी के नशे से उबरक सबके सामने एक फटेहाल बुढ़िया को मां कैसे कह देता?

केले के पत्ते में लिपटी नमक डाले साधारण चावल कैसे स्वीकार कर लेता?

उसने नाक-भौं सिकोड़कर कहा- इसे किसने यहां आने दिया?

निकालो इसे यहां से! डसने बांस की टोकरी भी उठाकर फेंक दी।

कुंदन अगले ही पल जहाजों को वहां से अगली यात्रा पर चलने के लिए कहा- लोगों ने कहा, अभी मत जाओं तूफान आने का संदेह लग रहा हैं। पर कुंदन अपनी मां को वहां से अपने साथ ना ले जाना पड़े यहीं सोच दूसरे नावों के कैप्टन से कहता तुम तूफान आने की राह देखों मैं यहां से जा रहा हूं। अगले किनारे पर मुलाकात होगी।

कुंदन जब समंदर के बीच पहुंचा ही था कि तूफानी लहरें उठने लगीं। लहराती लहरें कुंदन का जहाज डुबाने लगी, तभी कुंदन चिल्ला कर कहा- मुझे माफ कर देना मां, मैंने तुम्हारे साथ बुरा सलूक किया और उसका फल पा लिया।

बुजुर्गों के प्रति ऐसा व्यवहार करना चाहिए कि उनकी दुंआएं मिलें, ऐसा नहीं कि उनकी बददुआएं मिलें। बुजुर्गों का दिल कभी नहीं दुखाना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

  1. Motivational Story in Hindi for Success | बुद्धि का चमत्कार
  2. Lalchi kutte ki kahani in hindi | लालची कुत्ते की कहानी हिंदी में
  3. Panchtantra Story in hindi with Moral | पंचतंत्र की कहानियां हिंदी में
  4. Jungle ki kahani bacchon ke liye hindi mein | बच्चों के लिए जंगल की कहानी
  5. Short Motivational Story in Hindi for Success with Moral बहादुर नगाड़े वाला
  6. Rakshas Ki Kahani Hindi | राक्षस की कहानी | जय और राक्षस की कहानी
Spread the love

हम लाते हैं मजदूरों से जुड़ी खबर और अहम जानकारियां? - WorkerVoice.in 

Leave a Comment

error: Content is protected !!