Hindi kahani for class 7 | हिंदी कहानी मजेदार वाला | गुफा की आवाज

Hindi kahani for class 7 | हिंदी कहानी मजेदार वाला | गुफा की आवाज – जंगल में एक शेर था। वह बूढ़ा हो गया था। शेर जंगल में मारा-मारा फिर रहा था। उसे कई दिनों से कुछ खाने को मिला नही था। वह इतना भूखा की उससे एक पग चला भी नहीं जा रहा था।

उसके बुढ़ापे के कारण छोटे-छोटे जानवर भी उसे चकमा देकर भाग जाते थे। चलते-चलते वह इतना थक गया की एक पेड़ के नीचे रूकर सोचने लगा। काश में भी दूसरे जानवरों की तरह घास, फूल पत्ते आदि खाता तो आज मुझे क्यूँ भूखा ना मरना पड़ता।

अचानक उसकी नजर एक गुफा पर पड़ी। उसने सोचा कि इस गुफा में अवश्य ही कोई जंगली जानवर रहता होगा। मैं इस गुफा में जाकर बैठ जाता हूं। जैसे ही वह जानवर आएगा मैं उसे खा कर अपना पेट भर लूंगा।

शेर उस गुफा के अंदर जाकर बैठ गया और अपने शिकार की प्रतीक्षा करने लगा। वह गुफा एक गीदड़ की थी। गीदड़ थोड़ी देर बाद अपनी गुफा के अंदर जाने ही वाला था की उसकी नजर शेर के पंजों के निशान पर पड़ी। वह तुरंत खतरा भांप गया।

वह गुफा के बाहर ही खड़ा हो सोचने लगा की वह शेर से कैसे बचे, और उसने फिर बाहर से ही बोला- ‘‘ओ गुफा!गुफा।‘‘
जब गुफा के अंदर से कोई आवाज नही आई।

गीदड़ एक बार फिर बोला- सुन री गुफा! तेरी मेरी यह बात थी। कि जब मैं बाहर से आऊंगा तो तुम्हें आवाज दुंगा। जिस दिन तुम ने मेरी बात का उत्तर नही दिया तो मैं तुम्हें छोड़कर किसी दूसरी गुफा में रहने चला जाऊंगा।

गुफा में बैठा शेर जैसे ही गीदड़ की बात सुनता है वह शेर सचमुच गीरड़ की बात पर यकिन कर सोचने लगता है शायद यह गुफा गीदड़ से बात करती है, मुझें यहां देख गीदड़ से बात नहीं कर रही हैं।

शेर ने बहुत मधुर आवाज निकाल कर बोला आओ-आओ गीदड़ भाई तुम्हारा स्वागत है।
गीदड़ ने बूढ़े शेर की आवाज सुनकर उसे पहचान लिया और बोला अरे शेर मामा तुम हो बूढ़ापे में इतनी भी बुद्धि नही रही आपकी की गुफा कभी नहीं बोलती।

शेर गुस्से में गुफा के बाहर तेजी से भागा, पर गीदड़ शेर को अपनी ओर आता देख वहां से नौ दो ग्यारह हो गया।
उसी समय शेर ने एक जोरदार दहाड़ मारी, उसकी गुस्से वाली दहाड़ से गुफा तो क्या पुरा जंगल ही गूंज उठा था। शेर की आवाज से जंगली जानवर अपने-अपने घर की ओर भागने लगे।

तभी पेड़ के ऊपर से एक मोटा-ताजा बंदर शेर के पास आ गिरा और शेर ने उससे अपना पेट भर लिया।

यह भी पढ़ें-

Spread the love

हम लाते हैं मजदूरों से जुड़ी खबर और अहम जानकारियां? - WorkerVoice.in 

Leave a Comment

error: Content is protected !!