Rani Ki Kahani – रानी बदल गई

Rani Ki Kahani – रानी बदल गई: किसी शहर में एक रानी नाम की लड़की रहती थी। वह अपने स्कूल की होनहार छात्रा थी।

वह सदैव अपनी कक्षा में प्रथम आती थी। इसलिए सभी शिक्षकं उसे बहुत प्यार करते थे।

रानी की एक ही बुरी आदत थी। कि वह स्कूल से आते ही वह अपनी चीजें, किताबें, बैग आदि कभी भी ढंग से नहीं रखती थी। कहीं भी बैग फेंकती, कहीं पर कपड़े तो कहीं जूते फेंकती।

रानी की मां रोज उसे प्यार से समझातीं कि अपनी चीजें को ढंग से रखना चाहिए, पर वह अपनी मां की बात अनसुना कर देती।

घर में सभी उसकी इस आदत से परेशान थे। किसी को भी समझ में नहीं आ रहा कि रानी की इस बुरी आदत को कैसे छुड़ाया जाए?

कुछ दिनों बाद रानी की परीक्षा शुरू हो गई। वह पूरे मन से पढ़ाई करने लगी। अगले दिन रानी की गणित की परीक्षा थी। वह अपनी गणित की किताब ढूँढ़ रही थी। पर उसे घर में कहीं नहीं मिल रही थी।

रानी परेशान होने के बाद अपनी मां के पास जा कर बोली- मेरी कल गणित की परीक्षा है पर मेरी किताब मुझे मिल नही रहीं। कल रात को मैंने यहीं कहीं रखी थीं। यह कहते हुए वे पूरे कमरे में सामान बिखेरने लगी। वह बहुत डरी हुई थी कि अगर किताब नही मिली तो वह क्या करेगी?

कमरे में सामान बिखरा देखकर मां को बहुम गुस्सा आया- उन्होंने रानी से कहां तुम अपनी काॅपी से कुछ सवाल हल करो में तुम्हारी किताब देखती हूं। इतना कहते हुए मां गणित की पुस्तक ढूँढ़ने लगी, कमरे कि बिखरी चीजें सम्भाल कर रखने लगी तभी मां की नजर टेबल के पीछे गिरी हुई किताब पर पड़ी उन्होंने वह किताब नीकाल कर रानी को दे दिया।

अगले दिन रानी परीक्षा देकर जब घर आई और बोली- मां मेरी परीक्षा बहुत अच्छी हुई हैं। मेरे गणित में पूरे अंक आएँगें। यह कहकर रानी ने अपने जूते उतारकर सही जगह रखे। फिर बैग, मोजे और पानी की बोतल भी अपनी-अपनी जगह रख दिया।

मां ने रानी को हैरानी से देखा! रानी बोली- मां यदि कल आप मेरी किताब ढूँढ़कर नहीं देती तो क्या होता?

आप सही कहती हैं कि हमें अपनी चीजें सही ढ़ंग से रखनी चाहिए। अब में कभी भी लापरवाही नहीं करूँगी। अपनी हर चीज जगह पर रखूँगी। कहते हुए रानी की आंखों से आँसू टपकने लगे। यह देखकर मां ने रानी को गले से लगा लिया और खूब प्यार किया।

यह भी पढ़ें-

  1. Short Inspirational Story For Kids | मुर्ख को शिक्षा नहीं भाती
  2. Shorts Hindi Kahaniya | समझदार तमासेवाला
  3. Motivational Story For Kids – किसी को दुत्कारो मत
  4. Horse ki Kahani in Hindi for Kids – घमंडी घोड़ा
Spread the love

हम लाते हैं मजदूरों से जुड़ी खबर और अहम जानकारियां? - WorkerVoice.in 

Leave a Comment

error: Content is protected !!