Motivational Stories – तेनालीराम की कहानी जादूगर का घमंड

Motivational Stories – तेनालीराम की कहानी जादूगर का घमंड : एक दिन राजा कृष्ण देव राय के दरबार में एक बहुत ही प्रसिद्ध जादूगर आया। उसने बहुत देर तक सबको हैरान कर देनेवाली अपनी जादूई करतब दिखाया।

पूरे दरबार में उसकी वाह-वाही के किस्से और साथ ही सबका मनोरंजन किया। फिर जाते समय राजा से उसे ढ़ेर सारे उपहार भी प्राप्त हुआ। पर जादूगर जाते-जाते अपनी कला के घमंड में सबको चुनौती दे डाली-

क्या कोई व्यक्ति मेरे जैसे अद्भुत करतब दिखा सकता है। क्या कोई भी राजा कृष्ण देव राय के दरबार मे ऐसा नही जो मुझे यहाँ टक्कर दे सकता है?

इस खुली चुनौती को सुन कर सारे दरबारी चुप हो गए। परंतु तेनालीराम को इस जादूगर का यह इतना अभिमान अच्छा नहीं लगा।
वह तुरंत उठ खड़े हुए और बोले कि हाँ मैं तुम्हे चुनौती देता हूँ कि जो करतब मैं अपनी आँखें बंद कर के दिखा दूंगा वह तुम खुली आंखो से भी नहीं कर पाओगे। अब बताओ क्या तुम मेरी चुनौती स्वीकार करते हो?

जादूगर अपने अहंकार में अंधा था। उसने तुरंत इस चुनौती को स्वीकार कर लिया।

तेनालीराम ने रसोईयों को दरवार में बुलाया और बोला रसोई से मिर्ची का पाउडर ले आए। दरवार में बैठे लोग सोचने लगे ये तेनालीराम मीर्च पाउडर का क्या करेगा?

कहीं यह पुरे राज्य की बदनामी ना करादे। इसे हर व्यक्ति से उलझने की क्या पड़ी है। अब देखते है यह क्या करेगा।

दरवार में जब मीर्च पाउडर आया तो तेनालीराम ने अपनी आँखें बंद की और उनपर एक मुट्ठी भर मिर्ची पाउडर डाल दिया। फिर थोड़ी देर में अपनी आंखें के उपर से मिर्ची पाउडर झटक कर कपड़े से आँखें पोंछ कर शीतल जल से अपना चेहरा धो लिया। और फिर जादूगर से कहा कि अब तुम खुली आँखों से यह करतब करके अपनी जादूगरी का नमूना दिखाओ।

घमंडी जादूगर को अपनी गलती समझ आ गया। उसने सबसे हाथ जोड़ कर माफी मांगी। और राजा के दरबार से चला गया।
राजा कृष्ण देव राय अपने चतुर मंत्री तेनालीराम की इस बुद्धिमानी से अत्यंत प्रभावित हुए। और उन्होने तुरंत तेनालीराम को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया और राज्य की इज्जत रखने के लिए धन्यवाद दिया।

इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है की आपके पास ज्ञान कितना भी हो पर उस ज्ञान पर कभी घमंड नहीं करना चाहिए। घमंड होने से ज्ञान की कोई भी महत्व नही होता है। लोग हमेशा शांत सवभाव के लोगों की ज्ञान को ही पसंद करते है।

यह भी पढ़ें-

  1. Raja Rani ki best kahani in hindi | राजा राजकुमारी से शर्त हार गए
  2. Hindi Story for kids in hindi | अमर और रमन ने शिकार किया
  3. अमर अमीर ना बन सका | Inspiration story for students in hindi
  4. सच्चाई का पुरस्कार हिंदी कहानी | Sachchai ka Puruskar Hindi Story
  5. Raja and Sevak Story in Hindi | अंधभक्त स्वामिभक्त सेवक की कहानी
Spread the love

हम लाते हैं मजदूरों से जुड़ी खबर और अहम जानकारियां? - WorkerVoice.in 

Leave a Comment

error: Content is protected !!