Hindi Kahani Acchi Acchi | मेमने की चतुराई

Hindi Kahani Acchi Acchi | मेमने की चतुराई- एक बार जंगल में, भेड़ों की एक झुंड घास चर चही थी। एक भेड़िया कही से घुमते-घुमते भेड़ों की झुंड के पास आ गया, भेड़ की झुड देख भेडिया के मुंह में पानी भर आया।

भेडिया ने सोचा की आज इनके झुंड पर हमला कर मुलायम मांस खाया जाए। पर उसकी नजर वहां बैठे कुछ गडरिया पर पड़ी। भेड़िया सोचने लगा अभी नही जब वह भेड़ों को जंगल से लेकर लोटता रहेगा तो उनपर हमला करना सही होगा।

भेडिया भी वही दूर झाड़ियों में अंधेरा होने का इंतिजार करने लगा। शाम होते ही भेडिया झुंड में से एक मेमने को अपने साथ उठा लाया।

जब भेड़िया उसे जंगल में लाकर खाने बैठा तो मेमना बोला- भेड़िया मामा! अब आप मुझें अपने साथ उठा लाए हैं तो खाएंगे भी।

मगर मैं यूं ही मर गया तो मेरी एक इच्छा अधूरी रह जाएगी।

भेड़िया ने बोला क्या है तुम्हारी इच्छा?

मेमने ने बोला, मैंने सुना है आप गाना अच्छा गाते हैं। मेरी मां भी आपकी बड़ी तारीफ करती हैं। क्या मेरे मरने से पहले आप मुझें एक गाना नहीं सुनाएंगे।

मेमने की बात सुनकर भेड़िया फूलकर कुप्पा हो गया। वह बोला- क्यों नहीं भांजें! जब तू इतना कर रहा है तो मैं तेरी आखिरी इक्छा जरूर पूरा करूंगा।

इतना बोलते ही भेड़िया गाना गाने लगा। गाना गाते समय उसे इतना भी ध्यान नही रहा की जंगल में शिकारी कुत्ते भी धूम रहे है। मेमना तो था ही इसी ताक में की कब भेड़िया की बेसुरी आवाज सुनकर उसका मालिक गड़ेरिया उसको ढूंढते हुए उसके पास आ जाए।

कुछ देर बाद मेमने जैसा सोचा था। वैसा ही हुआ गड़ेरिया और शिकारी कुत्ते एक साथ ही वहां आ पहुंचे। भेड़िया गाने में इतना मगन हो गया था कि उसने अपनी दोनों आंखें भी बंद कर लिए थे।

गड़ेरिया ने मेमने को चुपके से अपनी गोद में उठाया और वहां से भागने लगा। पीछे से भेड़िया की चीखने की आवाज आने लगी। शिकारी कुत्ते ने भेड़िया पर हमला कर दिया और उसे चीर फाड़कर फेंक दिया।

यह भी पढ़ें-

  1. Motivational Story in Hindi for Success | बुद्धि का चमत्कार
  2. Lalchi kutte ki kahani in hindi | लालची कुत्ते की कहानी हिंदी में
  3. Panchtantra Story in hindi with Moral | पंचतंत्र की कहानियां हिंदी में
  4. Jungle ki kahani bacchon ke liye hindi mein | बच्चों के लिए जंगल की कहानी
  5. Short Motivational Story in Hindi for Success with Moral बहादुर नगाड़े वाला
  6. Rakshas Ki Kahani Hindi | राक्षस की कहानी | जय और राक्षस की कहानी
Spread the love

हम लाते हैं मजदूरों से जुड़ी खबर और अहम जानकारियां? - WorkerVoice.in 

Leave a Comment

error: Content is protected !!