Bal Diwas Par Nibandh – देश के सभी बच्चे अपने राष्ट्र की बहुमूल्य निधि है। वे देश के कर्णधार बच्चें हमारे देश के कल के नेता, डाक्टर, वैज्ञानिक होते है। सभी का यह कर्तव्य है कि बच्चों के व्यक्तित्व के विकास का प्रयास करें। जो कि हमारे देश के अच्छे और सच्चे मानसिकता के साथ बड़े हो। इसी बात को घ्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष ‘बाल दिवस‘ का आयोजन किया जाता है।
भारत में 14 नवम्बर 1889 को भारत के पहले प्रधानमंत्री का जन्म हुआ था। जिनका पुरा नाम पंडित जवाहर लाल नेहरू था। नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्यार था।
बच्चें भी नेहरू जी को बहुत प्यार करते थे। सभी बच्चें उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारा करते थे। इसीलिए चाचा नेहरू के जन्म दिन को सभी मिल-जुलकर बड़े उल्लास से 14 नवम्बर को ‘बाल दिवस‘ के रूप में मनाया करते है।
हर वर्ष 14 नवम्बर को स्कूल और कॉलेज में कई समारोह का आयोजन किया जाता है। चित्रकारिता, संगीत, नाटक, प्रतियोगितायों आदि का आयोजन किया जाता है।
बाल दिवस यूं तो भारत के सभी स्थानों पर मनाया जाता है। लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में तो इसकी झलक बहुत अधिक दिखाई पड़ती है।
यहां के स्कूलों के सभी बच्चे एक साथ मिलकर नेशनल स्टेडियम में जाते हैं। वहां पर ये बच्चें रंगारंग कार्यक्रम में भाग लेते है।
दिल्ली के बाल भवन में भी विभिन्न प्रकार के बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जैसे- चित्रकारी, संगीत, नृत्य आदि आयोजित की जाती हैं और विजयी बच्चों को पुरूस्कार भी दिया जाता है। हम आगे भी 14 नवम्बर को नेहरू जी की याद में बाल दिवस के रूप में मानते रहेंगे।
Pandit Jawaharlal Nehru Best Quotes in Hindi
पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर आइये पढ़ते हैं – Pandit Jawaharlal Nehru Best Quotes in Hindi, Famous Quotes of Pandit Jawaharlal Nehru
जीवन ताश के पत्तों के खेल की तरह है। आपके हाथ में जो है वह नियति है, जिस तरह से आप खेलते हैं वह स्वतंत्र इच्छा है।
जो पुस्तकें हमें सोचने के लिए विवश करती हैं, वे हमारी सबसे अच्छी सहायक हैं।
शायद जीवन में डर से बुरा और खतरनाक कुछ भी नहीं है।
जो व्यक्ति सब कुछ पा चुका है वह हर एक चीज शांति और व्यवस्था के पक्ष में चाहता है।
जब तक मैं स्वयं में आश्वस्त हूँ कि किया गया काम सही काम है तब तक मुझे संतुष्टि रहती है।
जो व्यक्ति भागता है वह शांत बैठे व्यक्ति की तुलना में अधिक खतरे में पड़ जाता है।
यह भी पढ़ें-
- Best Hindi story for child class 2 | बच्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ हिंदी कहानी
- Hindi story for kids with Moral | बच्चों के लिए हिंदी कहानियाँ
- 3 Motivational Story in Hindi जो आपकी सोच बदल देगी
- दीवाली पर निबंध (Diwali par Nibandh in Hindi) दीपावली पर लेख हिंदी में
- Festival Nibandh in hindi | भारतीय त्योहारों पर हिंदी निबंध | छोटा निबंध हिंदी में
- Chote Bachcho ke liye Nibandh | छोटे बच्चों के लिए निबंध | Hindi Essay